बस्तर

मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस ने बहीगांव से शुरू किया जनसंपर्क अभियान
22-Jan-2026 11:10 PM
मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस ने बहीगांव से शुरू किया जनसंपर्क अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 22 जनवरी। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा क़ानून मे किये जा रहे बदलाव को लेकर कांग्रेस आक्रामक नजर आ रही है। पिछले दिनों  केशकाल के बस स्टैंड में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में प्रेस वार्ता , एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था। वहीं अब कांग्रेस पार्टी जनसंपर्क के माध्यम से गांव गांव तक पहुंच किसान मजदूर ग्रामीणों से रूबरू होकर आंदोलन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बहीगांव से पदयात्रा करते हुए सिंघनपुर तक पहुंच कर जन-जन तक राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खडग़े के संदेश को पहुंचाया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता के हितों को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान मजदूरों के हित में बनाये गए मनरेगा क़ानून को खत्म करने जा रही है।

कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। इसलिए हम गांव गांव जाकर तक केंद्र सरकार की इस जनविरोधी सोच को जनता तक पहुंचा रहे हैं। साप्ताहिक बाजारों में ग्रामीणों को पाम्पलेट बांट कर मनरेगा बंद होने से मजदूरों को होने जा रहे नुकसान के बारे में भी बता रहे हैं।

पदयात्रा के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, युकां जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पप्पू मांडवी, सुरेश कोर्राम, सुरेखा मरकाम, रमेश मांडवी, श्यामलाल सालाम, दयाशंकर मरकाम, श्यामलाल नेताम, अशोक टेकाम, रत्न नेताम, अशोक नेताम, छेदी नेताम, ईश्वर नेताम, कमल पटेल, सीपन हलधर , मानसिंग मरकाम, सहदेव मरकाम सहित भारी संख्या मे कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट