बस्तर

प्राकृतिक आपदा से पीडि़त सात परिवारों को 28 लाख की आर्थिक सहायता
23-Sep-2021 9:40 PM
प्राकृतिक आपदा से पीडि़त सात परिवारों को 28 लाख  की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 23 सितंबर। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीडि़त सात परिवारों को 28 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है। राजस्व शाखा के प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभा विकासखण्ड के ग्राम पखनार निवासी दुर्जन मरकाम की मृत्यु सांप काटने से होने पर पत्नी श्रीमती कुम्मे मरकाम को, तहसील बास्तानार ग्राम बडेकाकलूर के निवासी मनकू राम की मृत्यु सांप काटने से होने पर पत्नी श्रीमती बुधरो को, बस्तर तहसील के ग्राम केशरपाल निवासी हीरामणी यादव की मृत्यु सांप काटने से होने पर पति श्री इश्रोराम यादव को, तहसील दरभा के ग्राम गिदावली के निवासी सुकडा वेट्टी की मृत्यु सांप काटने से होने पर पुत्र रामधर  वेट्टी  को, तहसील बास्तानार के ग्राम वाहनपुर निवासी सोमारी बेको की मृत्यु सांप काटने से होने पर पति राजकुमार बेको को, तहसील जगदलपुर ग्राम जवाहर नगर वार्ड क्रमांक 24 के निवासी विवेक दुबे की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर पिता श्री रमाशंकर को और ग्राम कलचा के निवासी जगमोहन की मृत्यु पानी में डूबने से पिता एवं माता को  4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि उनके परिजनों को दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news