बस्तर

स्कूटी से गांजा तस्करी, 2 बंदी
13-Jun-2026 4:03 PM
स्कूटी से गांजा तस्करी, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 13 जून। स्कूटी के माध्यम से गांजा की तस्करी कर रहे 2 युवकों को बोधघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों की स्कूटी के साथ ही उनके बैग में रखे हुए 15 किलो गांजा को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 7 लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि थाना बोधघाट को सूचना मिली कि 12 जून को 25-30 वर्ष के दो लडक़े एक्टिवा स्कूटी में नेतानार तरफ से बाईपास होते हुए लामनी रोड से बोधघाट चौक की तरफ आ रहे जो अपने दो पि_ू बैग में गांजा रखकर बेचने जगदलपुर की तरफ जा रहे हंै। 

सूचना पर थाना स्टाफ तथा ब्लैक पैथर की टीम बनाकर लामनी रोड में एमसीपी लगाकर कार्रवाई के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार लामनी तरफ से एक्टिवा स्कूटी मे दो लडक़े दिखे। घेराबंदी कर पकडऩे पर अपना नाम सुनील कश्यप नानगुर व सागर कश्यप ग्राम नेगीगुड़ा बताये।

बैग की तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से गांजा 15.110 किलो, 2 पुराना  मोबाइल, नगद 1100 रुपये बरामद हुआ। गांजा के बारे में कोई भी दस्तावेज आरोपियों द्वारा नहीं देने पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत जुर्म किया गया। आरोपियों को  गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया।

 


अन्य पोस्ट