बस्तर

बस्तर के मनीष कुमार को मिला राष्ट्रीय स्तर का पर्यावरण मित्र व महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान
15-Jun-2026 4:10 PM
बस्तर के मनीष कुमार को मिला राष्ट्रीय स्तर का पर्यावरण मित्र व महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान

जगदलपुर, 15 जून। बस्तर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमुरमा के पर्यावरण विशेषज्ञ एवं शिक्षक मनीष कुमार अहीर को हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’   और ‘महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान 2026’  से सम्मानित किया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता जागरूकता, शैक्षिक नवाचार तथा समाज और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन एक्टिव टीचर एंड स्टूडेंट ग्रुप के तत्वावधान में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष कुमार अहीर ने छत्तीसगढ़ की ओर से पर्यावरण शिक्षा, इको क्लब गतिविधियों तथा विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करने संबंधी अपने अनुभव साझा किए।

सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और विद्यालयों के माध्यम से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित कर बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। यह सम्मान बस्तर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।


अन्य पोस्ट