बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 जून। परपा थाना क्षेत्र के पल्लीनाका के पास गुरुवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी सवार महिला को पीछे से कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक चालक फरार हो गया। मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की शाम को कुम्हरावन्ड़ की ओर से एक महिला अपनी स्कूटी में सवार होकर जगदलपुर की ओर आ रही थी। वहीं स्कूटी सवार महिला के पीछे से एक ट्रक भी आ रही थी। जैसे ही महिला पल्लीनाका के पास रोशन ढाबा के सामने बने ब्रेकर को देखकर जैसे ही ब्रेक मारी, पीछे से आ रही ट्रक ने उसे अपने चपेट में लेते हुए अपने साथ घसीट कर ले गया।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं महिला की अबतक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवा दिया गया है। वहीं महिला के बारे में पतासाजी की जा रही है।


