कारोबार

साहित्य समूह लोकमित्र कार्यक्रम वसु गंधर्व के काव्य संग्रह वीतराग में पधारेंगे कवि-कवयित्री
25-Jan-2026 6:36 PM
साहित्य समूह लोकमित्र कार्यक्रम वसु गंधर्व के काव्य संग्रह वीतराग में पधारेंगे कवि-कवयित्री

रायपुर, 25 जनवरी। साहित्य समूह लोकमित्र संस्था ने बताया कि वसु गंधर्व के काव्य संग्रह वीतराग का लोकार्पण: पधारेंगे भारत के शीर्ष कवि/आलोचक साहित्य समूह लोकमित्र के तत्वावधान में 25 जनवरी,, को छत्तीसगढ़ के युवा कवि वसु गंधर्व के काव्य संग्रह वीतराग का लोकार्पण होगा।

संस्था ने बताया कि यह आयोजन रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में होगा। ध्यातव्य है कि वीतराग देशभर में छत्तीसगढ़ की युवा कविता की पहचान बन चुके वसु गंधर्व का पहला संग्रह है।  इससे पूर्व यशस्वी संपादक हरि भटनागर के संपादन में निकलने वाली साहित्यिक पत्रिका रचना समय द्वारा उनकी एक कविता पुस्तिका प्रकाशित की गई थी।

संस्था ने बताया कि जिसका लोकार्पण उज्जैन में मध्य प्रदेश के शीर्षस्थ कवि नरेंद्र जैन ने किया था और जिसपर एक महत्वपूर्ण आयोजन विनोद कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में रायपुर में हुआ था। उसके बाद से वसु गंधर्व निरंतर देश की युवा कविता में प्रासंगिक बने हुए हैं। वसु गंधर्व का यह संग्रह वीतराग देश के शीर्ष साहित्य-कला न्यास रज़ा फाउंडेशन के लिए सेतु प्रकाशन ने छापा है। संग्रह के आमुख में फाउंडेशन के मुख्य न्यासी कवि-आलोचक अशोक वाजपेई ने लिखा है कि आज जब हमारे स्मृतिहीन समय में कविता में भी विस्मृति व्याप गयी है, युवा कवि वसु गंधर्व की कविता इस प्रवृत्ति का अपवाद है।

संस्था ने बताया कि उसमें स्मृतियों का अपना गल्प सहेजने का जतन है। उनके शब्द और अभिव्यक्तियाँ उनकी कविताओं को स्मृति की मोहक आभा देते हैं। यह ऐसी कविता है जिसमें संग-साथ और निस्संगता दोनों हैं। भाषा की चमक इन कविताओं की असली चमक है। कविता के अलावा वसु सिद्ध शास्त्रीय गायक भी हैं और विख्यात शास्त्रीय गुरू पंडित अजय चक्रवर्ती के शिष्य हैं। आयोजन समिति की ओर से अजय शुक्ल, मीसम हैदरी, मनोहर मार्कंडेय और इमरान अब्बास ने सुधि-साहित्यिकों को आमंत्रित करते हुए बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट