कारोबार

महिला चेम्बर भिलाई ईकाई गठित
28-Jul-2025 3:06 PM
महिला चेम्बर भिलाई ईकाई गठित

 वर्मा संरक्षक और कन्नौजे अध्यक्षा

रायपुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की सहमति से महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने महिला चेंबर के सुदृढ़ीकरण और व्यापार एवं उद्योग में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर भिलाई इकाई टीम का गठन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर से महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी के साथ मनीषा बघेल एवं सुनीता पाठक शामिल हुए।

 

डॉ. गुप्ता ने बताया कि महिला चेम्बर भिलाई इकाई टीम का चयन निम्नानुसार किया गया-संरक्षक गीता वर्मा, अध्यक्षा सुमन कन्नौजे, महामंत्री सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष हरप्रीत कौर (बग्गा), उपाध्यक्ष पुष्पलता कर, प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही। 

 महिला चेम्बर भिलाई इकाई अध्यक्ष का प्रभार महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता द्वारा सुमन कन्नौजे को पिन चेंज करके सौंपा गया, साथ ही भिलाई महिला टीम द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका  प्रस्तुत की जो दिल को छू लेने वाली थी, साथ ही महिला सदस्यों द्वारा सामूहिक नृत्य और रैंप वॉक किया गया फिर आखिरी में सावन क्वीन का चयन किया गया।


अन्य पोस्ट