कारोबार

राजपूत एकता मंच महिला विंग ने मनाया भव्य सावन महोत्सव
23-Jul-2025 3:32 PM
राजपूत एकता मंच महिला विंग ने मनाया भव्य सावन महोत्सव

रायपुर, 23 जुलाई।  राजपूत एकता मंच की महामंत्री शालिनी विक्रम सिंहदेव ने बताया कि सावन का महीना आते ही शहर में हरियाली और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है. रविवार को राजपूत एकता मंच के महामंत्री श्रीमति शालिनी विक्रम सिंहदेव के घर में राजपूत एकता मंच महिला विंग के विरांगना द्वारा सावन महोत्सव का भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें महिलाओं ने सावन के पारम्परिंक वेशभूषा हरी साडिय़ों, चूडिय़ों, मेहंदी और फूलों की खुशबू से खुद को सजाया और सावन की मस्ती में झूम उठीं।

 

श्रीमती सिंहदेव ने बताया कि सावन के महिनों में आने वालो त्यौहारों जैसे हरियाली, तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन, सावन झूला पर चर्चा किया गया। श्रीमति शालिनी विक्रम सिंहदेव ने बताया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को सकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी मिलता है. कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति, हैजी गेम, स्टेज शो, समूह नृत्य और सावन गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्रीमती सिंहदेव ने बताया कि मंच संचालन के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए गायन, नृत्य और कला का अद्भुत प्रदर्शन किया. सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट