कारोबार

मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी शासन से भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-कैट
27-May-2025 2:31 PM
मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी शासन से भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-कैट

रायपुर, 27 मई। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी,  प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

श्री पारवानी ने बताया कि उनकी आर्थिक सुधारों, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी विकास के प्रति अडिग प्रतिबद्धता ने भारत को वैश्विक मंच पर प्रमुख स्थान दिलाया है - यह कहना है कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी का। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए सुधार, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी है। उनका जन-हितैषी दृष्टिकोण, राजकोषीय अनुशासन और व्यवसाय-समर्थक नीतियाँ भारत को विश्व की आर्थिक शक्ति बना रही हैं। यह छोटे व्यापारियों के लिए बड़े कारोबारी बनने का एक सुनहरा अवसर है, जिससे उन्हें वित्तीय अनुशासन, सशक्तिकरण और डिजिटल तकनीक को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी।

श्री पारवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत ने न केवल वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का सफलतापूर्वक सामना किया है, बल्कि दीर्घकालिक और सतत विकास की एक मजबूत नींव भी रखी है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, गति शक्ति और पीएलआई योजनाओं जैसे रणनीतिक अभियानों ने प्रमुख क्षेत्रों को पुनर्जीवित किया है, बुनियादी ढांचे को सशक्त किया है और रिकॉर्ड स्तर पर विदेशी निवेश को आकर्षित किया है।

 

श्री पारवानी ने बताया कि  इस उपलब्धि से भारत को अनेक लाभ मिलेंगे जैसे वैश्विक मान्यता और विश्वसनीयता, जिससे भारत की वैश्विक हैसियत मजबूत होगी, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी सौदेबाज़ी की शक्ति बढ़ेगी और वह वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को दिशा देने वाला एक प्रमुख देश बनकर उभरेगा। साथ ही, यह उपलब्धि भारत में निवेशकों का विश्वास और अधिक बढ़ाएगी, जिससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (स्नष्ठढ्ढ), पूंजी प्रवाह और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में गहरी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

श्री पारवानी ने बताया कि इससे देश में रोजगार के अवसर और उद्यमिता में वृद्धि होगी, विशेष रूप से भारत की विशाल युवा आबादी के लिए। एक मजबूत अर्थव्यवस्था भारत को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, स्मार्ट सिटी, लॉजिस्टिक नेटवर्क और ग्रामीण विकास में निवेश करने में सक्षम बनाएगी।


अन्य पोस्ट