बिलासपुर

आईआईटी भिलाई की टीम ने सीवीआरयू का भ्रमण किया, ग्रामीण प्रौद्योगिकी को सराहा
17-May-2024 1:40 PM
आईआईटी भिलाई की टीम ने सीवीआरयू का भ्रमण किया, ग्रामीण प्रौद्योगिकी को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 17 मई। आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश के साथ उनकी पांच सदस्यीय टीम ने डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। टीम ने विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रौद्योगिकी, तकनीक, भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल विकास, सहित विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों को सराहा उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग पर शोध एवं वेदों में पर्यावरण एवं विज्ञान के महत्व सहित अनेक विषयों पर शोध करने पर सुझाव दिया। उन्होंने सी कॉस्ट सेंटर एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पादन को भी सराहा।

विश्वविद्यालय के कुल सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि सीवीआरयू विज्ञान तकनीक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सहित सीजी कॉस्ट, कौशल विकास,ग्लोबल वार्मिंग सहित अनेक विषयों में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में देश के विषय विशेषज्ञों को विजिट भी कराया जाता है। आईआईटी भिलाई की टीम ने विश्वविद्यालय को सूक्ष्म रूप से भ्रमण किया और विज्ञान तकनीक ज्ञान परंपरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को देखा। उन्होंने नई तकनीक, रिसर्च एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर भी विश्वविद्यालय को अनेक सुझाव दिए। टीम ने कहा कि आईआईटी भिलाई में इन कार्यों के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र एवं छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति केदो के भ्रमण के बाद उन्होंने वेदों में पर्यावरण एवं विज्ञान के चिंतन पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को इस दिशा में शोध के लिए उन्होंने प्रेरित किया। प्रोफेसर प्रकाश ने ग्लोबल वार्मिंग पर शोध के लिए विद्यार्थियों से लंबी चर्चा की।

विश्वविद्यालय में स्थापित सी कास्ट सेंटर के कार्य को भी राजीव प्रकाश ने सराहा. इस अवसर पर प्रोफेसर प्रकाश को छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर के साथ मिलकर अंचल के विद्यार्थियों को चलित विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रदत डीएसटी के भ्रमण के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं दी और कहा कि छत्तीसगढ़ का एकमात्र यह केंद्र है जहां पर विद्यार्थियों के भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। कुलसचिव शुक्ला ने कहा कि उनके सुझाव का विश्वविद्यालय में पालन किया जाएगा और हम विद्यार्थियों को एक बेहतर कल के लिए तैयार करेंगे।


अन्य पोस्ट