बिलासपुर
कांग्रेस नेता की बीच सडक़ पर गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हडक़ंप
14-Dec-2022 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 14 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजू त्रिपाठी की आज शहर से सटे सकरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना शाम करीब 4 बजे की है। संजू त्रिपाठी अपनी कार से बिलासपुर की ओर आ रहे थे कि सकरी से पहले बने बाइपास फ्लाईओवर के पास उसे सामने से गोली मारी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 6 राउंड गोली चलाने के बाद त्रिपाठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शाम के समय सडक़ पर भीड़ थी। दिन दहाड़े गोली चलने की घटना से राहगीर दहशत में आ गए। इस बीच हमलावर भाग निकले।
सकरी पुलिस थाना यहां से कुछ कदम की दूरी पर है। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


