बिलासपुर

खेलो इंडिया खेलो में सीवीआरयू ने जीता कांस्य पदक
07-May-2022 12:28 PM
खेलो इंडिया खेलो में सीवीआरयू ने जीता कांस्य पदक

   ढोल, ताशे, बाजे, गाने के साथ टीम का आतिशी स्वागत     

बेंगलूरू में केद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं राज्य खेल मंत्री एन. देवगौड़ा ने प्रदान किया पदक

बिलासपुर, 7 मई। बेंगलूरू में आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में इतिहास रचा है। विजयी टीम के 6 मई को सीवीआरयू पहुंचने पर ढोल, ताशे, बाजे, गाने के साथ आतिशी स्वागत किया गया। इस सफलता से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी छाई है। बैंगलौर में केद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं राज्य खेल मंत्री एन. देवगौड़ा ने विजयी टीम को कांस्य पदक प्रदान किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया 24 अप्रैल से 3 मई तक बेंगलुरु में चले खेलो इंडिया खेलो में खेलने गई  टीम के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कबड्डी में पुरुष वर्ग में यह प्रदेश की पहली टीम है, जो खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ से चयनित हुई और सेमीफाइनल भी पहुंची। उन्हें विश्वास है कि सीवीआरयू कबड्डी सहित सभी टीमें और भी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करेंगी। टीम ने विश्वविद्यालय सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। टीम में सीवीआरयू से शारिरिक शिक्षा विभाग से डॉ.शंकर यादव टीम के मैनेजर एवं टीम के कोच गणेश खांडेकर शामिल हुए। इसी तरह खिलाड़ी विरेंद्र खुसराम, सोमू नेताम, रेहान, संस्कार मिश्रा, उमेश पोर्ते, दुर्गेश, बिसाहू, रितिक, प्रवीण, मनीष जगत,  विजय साहू, दुर्गेश नेताम, आकाश कुमार, दुर्गेश वर्मा व घनश्याम यादव शामिल थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रवि प्रकाश दुबे एवं सम कुलपति जयंति मित्रा ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट