बीजापुर
आईईडी विस्फोट में जवान शहीद
08-Feb-2021 9:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 8 फरवरी। रविवार की शाम एरिया डोमिनेशन के दौरान प्रेशर आईईडी के विस्फोट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल जवान के पैरों में गंभीर चोट आई थी।
जानकारी के अनुसार, तर्रेम थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के दौरान जवान प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। इस हादसे में जवान के दोनों पैर बुरी तरह चोटिल हो गए थे। बासागुड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बीजापुर भेजा जा रहा था। लेकिन बीजापुर अस्पताल पहुंचने से पहले सीएएफ में पदस्थ जवान मोहन नाग शहीद हो गए।
एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। इधर शहीद जवान का पार्थिव शरीर गृह ग्राम बड़े डोंगर रवाना किया गया है। यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


