बीजापुर

जेसीसीजे जिलाध्यक्ष सहित दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा
17-May-2026 2:03 PM
जेसीसीजे जिलाध्यक्ष सहित दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

बीजापुर,  17 मई। कांग्रेस पार्टी की रीति नीति व स्थानीय कांग्रेस संगठन के कार्यों  से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के बीजापुर जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया हैं। 

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के जिला अध्यक्ष गुड्डु कोरसा के साथ संभागीय उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, जिला उपाध्यक्ष सेलमैया अंगनपल्ली, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सैंड्रा, रामलू पुनेम (सरपंच), शंकर अतरा, दुला हपका, मंगल कोरसा, गुड्डू मोडियम, मनोज हपका, संतोष हपका, नामपल्ली ब्रह्मचारी, कविता नामपल्ली, सोनी मोडियम, रानी कोरसा, अशोक कुडियम, रितेश मोडियम, लक्ष्मण कोरसा और बुधराम माडवी सहित बड़ी संख्या में पधादिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। 

कांग्रेस प्रवेश करने के बाद गुड्डू कोरसा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और बीजापुर के कार्य व उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर 22 से अधिक कार्यकर्ता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुड्डू कोरसा ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर सडक़ की लड़ाई लड़ेंगे।

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और रीति नीति से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा, उपाध्यक्ष सेलमैया अंगनपल्ली, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सैंड्रा, सरपंच रामालू पुनेम सहित 22 पधादिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है जिनका कांग्रेस का गमछा एवं फूल माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया गया है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट