बीजापुर
तेंदुए के हमले से दो ग्रामीण घायल
20-Apr-2026 11:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बीजापुर, 20 अप्रैल । दो अलग अलग जगहों पर रविवार को तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए है। घायलों का इलाज कुटरू अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला घटना इदवाड़ा का है, जहां रविवार सुबह करीब 4 बजे लक्ष्मण वेको पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वे किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम डोडूम में तेंदुआ ने महुआ बीनने जंगल गए ग्रामीण शंकर पोयम पर भी हमला कर दिया। इस हमले में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार दो घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। इधर
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


