बीजापुर
सांप के काटने से 6वीं के छात्र की मौत, मध्यान्ह भोजन के बाद हादसा
27-Mar-2026 10:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजापुर, 27 मार्च। जिले के उसूर ब्लॉक के इलमिडी स्थित नवीन बालक आश्रम में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 6वीं कक्षा के एक छात्र की सांप के डसने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मध्यान्ह भोजन करने के बाद छात्र को अचानक सांप ने डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी।
आनन-फानन में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक छात्र का शव आवापल्ली मच्र्युरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मामले की पुष्टि बीईओ और मंडल संयोजक द्वारा की गई है।
वहीं बीएमओ ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


