बीजापुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 18 फरवरी। जनपद पंचायत बीजापुर के सभाकक्ष में सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22, से 2025-26 तक महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जनपद पंचायत बीजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये गये सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त अनियमितता के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी बीजापुर जागेश्वर कौशल की अध्यक्षता में जन सुनवाई हेतु निकासी बैठक का आयोजन किया गया। निकासी बैठक में 26 पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण पूर्ण करके पाए गये अनियमितताओं के निराकारण किया गया ।
इस बैठक में लगभग 20 पंचायतों से वसूली एवं 5 पंचायत में रोजगार सहायकों पर अर्थदंड आरोपित किया गया साथ ही एक तकनीकी सहायक पर अर्थदंड लगा है । वसूली राशि एक ग्राम पंचायत में 623 से 5000 रुपए तक रहा। उसी प्रकार अर्थदंड की राशि संबंधितों के प्रकरण अनुसार 200 रुपए से 1000 रुपए तक लगाए गए हैं।


