बीजापुर

अनियमितता, पंचायत सचिव निलंबित
11-Feb-2026 10:47 PM
अनियमितता, पंचायत सचिव निलंबित

बीजापुर, 11 फरवरी। जिला पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गुल्लापेंटा, जनपद पंचायत भोपालपटनम के सचिव पेंदम हरिगोपाल को 15वें वित्त आयोग योजना की राशि में अनियमितता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कार्यालयीन पत्र के माध्यम से हरिगोपाल को कारण बताओ सूचना जारी कर निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण उपरांत उसे असंतोषजनक पाया गया, जो उनके पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

ग्राम पंचायत सचिव के रूप में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4(1) के तहत पेंदम हरिगोपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भोपालपटनम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।


अन्य पोस्ट