बीजापुर

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल के अंतिम दिन सेजेस विद्यालयों ने दिया समर्थन पत्र
31-Dec-2025 9:13 PM
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल के अंतिम दिन सेजेस विद्यालयों ने दिया समर्थन पत्र

बीजापुर, 31 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित तीन दिवसीय हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन का समापन बुधवार 31 दिसम्बर को किया गया। अंतिम दिवस पर जिले भर के सेजेस विद्यालयों की ओर से फेडरेशन के अध्यक्ष जाकिर खान को समर्थन पत्र सौंपा गया। यह समर्थन जिला सचिव मनीष जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

समर्थन पत्र के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी जायज़ मांगों को प्रमुखता से रखते हुए सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, समय पर वेतन भुगतान, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा शासन द्वारा पूर्व में किए गए वायदों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण लंबे समय से लंबित है, जिससे कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फेडरेशन अध्यक्ष जाकिर खान ने समर्थन के लिए सेजेस विद्यालयों सहित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट