बीजापुर

कांग्रेस से पहले भाजपा ने किया जिपं व जपं सदस्यों के नामों का ऐलान
29-Jan-2025 9:50 PM
कांग्रेस से पहले भाजपा ने किया जिपं व जपं सदस्यों के नामों का ऐलान

बीजापुर, 29 जनवरी। जिले की ग्रामीण सत्ता पर काबिज होने बीजापुर भाजपा संगठन ने कमर कस ली हैं। भाजपा ने जिले के दस जिला पंचायतों व चार जनपद पंचायतों के सदस्यों के नामोँ पर मुहर लगाकर सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। कांग्रेस एक दो दिनों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीख की घोषणा होते ही बीजापुर जिले के दस जिला पंचायत सदस्यों के नामों को लेकर कई दिनों तक चली रायशुमारी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमति के बाद भाजपा ने अपने दस जिला पंचायत सदस्यों के नामों का एलान करते हुए सूची जारी कर दी है।

भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र 1 तिमेड से कविता कोर्राम, जिला पंचायत क्षेत्र 2 मद्देड़ से पेरे पुलैया, जिला पंचायत क्षेत्र 3 बेदरे से प्रीति आरकी, जिला पंचायत क्षेत्र 4 जांगला से चैतूराम लेकाम, जिला पंचायत क्षेत्र 5 नेलसनार से समन्तीन कोरसा, जिला पंचायत क्षेत्र 6 गंगालुर से राजू कलमु, जिला पंचायत क्षेत्र 7 नैमेड से जमुना सकनी, जिला पंचायत क्षेत्र 8 तोयनार से मैथ्यूस कुजूर, जिला पंचायत क्षेत्र 9 आवापल्ली से शंकरैया माड़वी व जिला पंचायत क्षेत्र 10 पामेड़ से जानकी कोरसा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने जनपद पंचायत बीजापर, उसूर, भोपालपटनम व भैरमगढ़ के सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर सूची जारी कर दी है।


अन्य पोस्ट