बीजापुर

बीजापुर, 27 जनवरी। नगर पालिका बीजापुर अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने अपने ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। महिला नेत्रियों ने अध्यक्ष पद के नाम को संशोधित करने की मांग कर रहे है। मांगे नहीं सुनी जाने पर उन्होंने चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ज्ञात हो कि आज भाजपा संगठन ने बीजापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए गीता सोम पुजारी को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। गीता पुजारी के नाम के ऐलान के बाद से ही भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने बगावत का रुख अपनाते हुए भाजपा कार्यालय में ही भाजपा संगठन के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। महिला मोर्चा की नेत्रियों का कहना है कि अध्यक्ष पद के नाम को पार्टी संशोधित करें। नाम संशोधित न करने पर महिला मोर्चा की नेत्रियों ने इस्तीफा देने की चेतावनी बीजापुर भाजपा संगठन को दी है।