बीजापुर

आचार संहिता लगते ही भाजपा-कांग्रेस का फील्ड में दौरा
21-Jan-2025 10:59 PM
आचार संहिता लगते ही भाजपा-कांग्रेस का फील्ड में दौरा

कांग्रेस विधायक मंडावी ने 60 पंचायतों की ली बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 21 जनवरी। सोमवार को आदर्श अचार सहिता लगने के बाद दोनों पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। फील्ड में दौरा कर अपने पार्टी कार्यकर्ताओ को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

कांग्रेस के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक में 60 पंचायतों की एक साथ आम सभा की है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने उसूर और भोपालपटनम के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जोश भरा है।

बीजापुर जिले में चार ब्लॉक हैं, जिसमें बीजापुर ब्लॉक की 36 ग्राम पंचायतों चुनाव होना है, जिसके पुरूष 18281, महिला 20054 कुल 38335 मतदाता हैं। इसी तरह भैरमगढ़ के 60 ग्राम पंचायतों के पुरूष 22107, महिला 24808, कुल 46916, मतदाता हैं।

भोपालपटनम के कुल 35 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें पुरूष 15473, महिला 16730, अन्य 06 कुल 32209 मतदाता हैं। उसूर के 39 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें पुरूष 16845, महिला 17755, अन्य 01, कुल 34601 मतदाता हंै।


अन्य पोस्ट