बीजापुर

राव बीजापुर, केतारप पटनम, जुमार उसूर, तेलम भैरमगढ़ व पोडियामी कुटरू के मंडल अध्यक्ष नियुक्त
05-Jan-2025 10:25 PM
राव बीजापुर, केतारप पटनम, जुमार उसूर, तेलम भैरमगढ़ व पोडियामी कुटरू के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 5 जनवरी। भाजपा संगठन ने बीजापुर जिले के पांच मंडल अध्यक्षों की भी आज नियुक्ति कर दी है।जिसमें बीजापुर के मंडल रहे, अशोक राव व भैरमगढ़ के मंडल अध्यक्ष रहे चिन्नाराम तेलम को फिर से मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौपा हैं।

बीजापुर जिले के पांचों नये मंडल  अध्यक्षों के नामों पर रविवार को भाजपा संगठन ने मुहर लगाकर घोषणा कर दी है। इसमें बीजापुर के अशोक राव को पुन: बीजापुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वही भोपालपटनम मंडल से वर्तमान भाजपा संगठन ने जिला मंत्री का दायित्व संभाल रहे, राकेश केतारप को भोपालपटनम मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

उसूर से युवा मोर्चा के वर्तमान जिला महामंत्री का निर्वाहन कर रहे तीरथ जुमार को उसूर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। जबकि भैरमगढ़ मडल अध्यक्ष की कमान पुन: चिन्नाराम तेलम को सौंपी गई हैं।

वहीं कुटरू मंडल के लिए लालू राम पोडियामी को मंडल अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई हैं। इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कहा मैं सभी संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ। सन,1987 से पार्टी संगठन में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया हूँ, आगे पार्टी संगठन जो भी दिशा निर्देश देगा उस पर कार्य करूँगा। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, पूर्व जिलाध्यक्ष जी.वेंकट,जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर,अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुखलाल पुजारी, कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष जिलाराम राना ,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ता  मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट