बीजापुर
बड़ा तर्रेम के जंगल से नक्सली गिरफ्तार
14-Dec-2024 9:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजापुर, 14 दिसंबर। एरिया डॉमिनेशन के दौरान पुलिस ने बड़ा तर्रेम के जंगल से एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान पर तर्रेम थाना, कोबरा व सीआरपीएफ का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर गोलागुड़ा, बडा तर्रेम की ओर निकला हुआ था। इस दौरान बड़ा तर्रेम के जंगल से जनमिलिशिया सदस्य रवि उर्फ संतोष ओयाम पुनेम पारा बड़ा तर्रेम को पकड़ा गया।
पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध वर्ष 2023 एवं 2024 के 2 स्थाई वारंट लंबित है, तथा तर्रेम थाना से अलग 4 अपराध पंजीबद्ध है। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध तर्रेम थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे