बीजापुर

एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
12-Jun-2024 11:00 PM
एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 12 जून। बुधवार को कुटरू पुलिस ने भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष एक लाख के ईनामी नक्सली को कुटरू के पेठा से पकड़ा। उस पर दो स्थाई वारंट लंबित हैं।

पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को कुटरू पुलिस ने ग्राम पेठा से भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष पायकु तेलम (38) निवासी पेठा थाना कुटरू को पकड़ा। पकड़े गये नक्सली पर एक लाख रुपये का ईनाम है। वह वर्ष 2005 से संगठन में सक्रिय है। उस पर 2 स्थाई वारंट लंबित है तथा 10 हजार का इनाम उद्दोषित है।

हत्या व आगजनी की घटना में रहा शामिल

पकड़ा गया ईनामी नक्सली पायकु तेलम कुटरू थाना क्षेत्र के मंगा पेटा भैसाबाड़ा के पास 3 मार्च 2022 को  हाईवा वाहन में आगजनी, 31 दिसम्बर 2022 को दरभा निवासी चैतु माड़वी की हत्या, 20 जून 2023 को पाता कुटरू में सहायक आरक्षक संजय बेडज़ा की हत्या व 11 मार्च 2024 को तेलीपेंटा  निवासी पुसू तेलम का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था।

पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट