बीजापुर
मारपीट-लूट में शामिल ईनामी नक्सली गिरफ्तार
28-Mar-2024 9:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजापुर, 28 मार्च। मारपीट व लूट की घटना में शामिल एक ईनामी नक्सली को जिलाबल व छसबल की 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिलाबल व छसबल की 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पैकरम से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य शशी कुमार गोटा निवासी स्कूल पारा पैकरम थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पकड़ा गया नक्सली 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने 10 हजार का ईनाम उद्धोषित किया है। फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद उक्त नक्सली को न्ययालय के समक्ष पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे