बीजापुर

50 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
04-Nov-2023 3:21 PM
50 युवाओं ने थामा  भाजपा का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 4 नवंबर।
चुनाव ठीक पहले बीजापुर विधानसभा में कांग्रेस व जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। यहां से दोनों ही पार्टीयों के पचास युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में आने वाले युवाओं का भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने गर्मजोशी के स्वागत कर भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। 

बीजापुर में चुनाव से तीन दिन पहले कांग्रेस व जेसीसीजे में बिखराव देखने को मिला। शनिवार को जेसीसीजे के 30 व कांग्रेस के 20 लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर व भाजपा की रीतिनीति से प्रभावित होकर बीजापुर से भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया। कांग्रेस व जेसीसीजे से भाजपा में आने वाले युवाओं का महेश गागड़ा ने गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

 


अन्य पोस्ट