बीजापुर

चुनाव पर चर्चा, नियम व शर्तों पर अमल करने जोर
01-Oct-2023 10:19 PM
चुनाव पर चर्चा,  नियम व शर्तों  पर अमल करने जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 1 अक्टूबर।
शनिवार को बीजापुर में जय माता मराई महार समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

ज्ञात हो कि आगामी 6 तारीख को जय माता मराई  महार समाज के संगठन का चुनाव होना है। जिसे लेकर जय माता मराई  महार समाज के वर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चारों ब्लॉक के समाज के  पदाधिकारी मौजूद रहे। बीजापुर जय माता मराई महार  समाज के संगठन के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव की  कार्यकारिणी को लेकर मंथन किया गया।  चुनाव के लिए लोगों ने नियम व  शर्तों  पर अमल करने की बात कही, वहीं नियम के तहत आगामी दिनों में होने वाले चुनाव को सम्पन्न कराने की बात कही गई। जिसे समाज के लोगों ने सहमति दी है। 

बैठक में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप झाड़ी, नंदकिशोर गांधरला, मल्लाराम गांधरला, किशोर कुम्मर, अजय झाड़ी, मोरला नारायण, मनीष झाड़ी, राजेन्द्र दुर्गम, महेश चापडी, राजेश चापडी,बीरेंद्र एनेल, नंदु के जी सहित अन्य लोग  मौजूद थे।


अन्य पोस्ट