बीजापुर
जोगी कांग्रेस के छह कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
04-Aug-2023 9:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अध्यक्ष ने गर्मजोशी से स्वागत किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 4 अगस्त। शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के छह कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ कर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को छोडक़र भाजपा में आने वालों में महेश पायाम, रविन्द्र दुर्गम, देवचंद मंडावी, अर्जुन गडेम, मुत्ता पुलसे व श्रीकांत बदाम शामिल हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिलाराम राना, फूलचंद गागड़ा हरिहर साहनी, उर्मिला तोकल, शेखर जुमार, सुरेश परतागिरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे