बीजापुर

बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम में भोपालपटनम पहुंचे प्रदेश सचिव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम/ बीजापुर, 16 मई। किसी भी संगठन में युवा ही उस संगठन की रीढ़ होते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की शक्ति से एक बार फिर प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनेगी। उक्त बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेश कारम ने कही हैं।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम में भोपालपटनम पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने यहां रेस्ट हाउस में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमलेश कारम ने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एक ऐसा अभियान है, जिससे युवाओं को एक राजनीतिक पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में युवा उस संगठन के रीढ़ होते है और आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की शक्ति से एक बार फिर प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनेगी।
प्रदेश सचिव कारम ने कार्यकर्ताओ से कहा कि आने वाले समय मे युवाओं की कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 5 यूथ को जोडक़र जमीनी स्तर पर काम करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अन्य बिंदुओं पर भी युवाओं से चर्चा की।
इस दौरान युकां जिलाध्यक्ष कामेश मोरला, संजय झाड़ी, अरुण दुलम, कृष्णा मोरला, अजय चेतला, मिच्चा समैया, लालू कुरसम, कृष्टीयां मिच्चा, श्रीनिवास पीरला, विनोद तलाण्डी, शुभम कुरसम, अनिल, अशोक, देवेंद्र, महेंद्र, विजय केजी, शिव, निखिल, झाड़ी नरेंद्र, रविन्द्र, साई कुमार व विजय तोडेम आदि मौजूद रहे।