बीजापुर

कांग्रेसियों ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली
03-Apr-2023 3:08 PM
कांग्रेसियों ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली

भोपालपटनम, 3 अप्रैल। ब्लॉक मुख्यालय भोपालपटनम में जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम के द्वारा केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए मशाल रैली निकाली गई।  इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार की दमन नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

इस मशाल रैली में विक्रम शाह मंडावी विधायक बीजापुर, लालू राठौर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर, शंकर कुडियाम अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, बसंत राव ताटी  सदस्य  जिला पंचायत बीजापुर एवं नीना रावतिया उद्दे सदस्य बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत बीजापुर,  सरिता चापा, कामेश्वर गौतम अध्यक्ष कृषि उपज मंडी जिला बीजापुर, निर्मला मरपल्ली, मिच्चा मुत्तैया , रमेश पामभोई , रिंकी कोरम अध्यक्ष नगर पंचायत, संतोष बोरे, विजार खान, अरुण वासम, शेख रज्जाक, नीरज सुनारकर, एट्टी सुनीता, सपना काटरेवला, विजयलक्ष्मी, डी. शशिकला, आशा आत्मकुरी, अरुण कोरम, पार्वती गौतम, सुकना तलांडी, रवि पेरमल के.जी. सत्यम, टी. गोवर्धन, अजय पामभोई, सालिक राम नागवंशी, जनपद सदस्य सुनिल गुरला, अल्वा मदनैया, अफजल खान, वहाब खान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट