बीजापुर

जन अधिकार यात्रा को मिल रहे समर्थन से विधायक व कांग्रेसी बौखलाए - वेंकट
22-Aug-2022 9:43 PM
जन अधिकार यात्रा को मिल रहे समर्थन से विधायक व कांग्रेसी बौखलाए - वेंकट

अस्तित्व बचाने ताटी कर रहे अनर्गल बयानबाजी

बीजापुर, 22 अगस्त। भाजपा की जन अधिकार पदयात्रा को मिल रहे व्यापक समर्थन को देखकर विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता बौखला गये हैं। जिस तरह से पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा के जन अधिकार पदयात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है, उसे देखकर  विधायक विक्रम मंडावी व कांग्रेसियों के होश फाकता हो गए हैं। उक्त बातें भोपालपटनम के भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकट यालम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही हैं।

मंडल अध्यक्ष वेंकट यालम ने प्रेस को बयान जारी कर कहा कि विधायक अपने कार्यकर्ताओं से अनाप-शनाप बयानबाजी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसन्त राव ताटी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक जनप्रतिनिधि है और उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।  वेंकट यालम ने कहा कि बसंत राव ताटी जनप्रतिनिधि कम और ठेकेदार ज्यादा नजऱ आते हैं। भोपालपटनम के चंदनगीरी में पीएमजीएसवाय सडक़ में जिस तरह भ्रष्टचार किया गया हैं। उसे देखकर समझा जा सकता है। 

 जारी बयान में यालम ने कहा है कि कांग्रेस के बसंत राव ताटी एक जनप्रतिनिधि होने के कारण उन्हें क्षेत्र की जनता के समस्याओं से अवगत होकर उन्हें हर समस्या का समाधान करना चाहिए, किंतु वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र में उनकी अवैध जमीन की शिकायत, विरोध आए दिन लोगों द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर इस तरह के बयानबाजी करने से पहले उनके कृत्यों को देखे। बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी उनके द्वारा  किए गए भ्रष्टाचार, अवैध रूप से जमीन हड़पना जैसे कृत्यों पर कार्रवाई होते तक जमीनी स्तर पर उनके खिलाफ उग्र आंदोलन पर उतरेगी। 

मंडल अध्यक्ष का कहना है कि जन अधिकार रैली के दौरान भाजपा के समर्थन में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखकर विधायक व कांग्रेसियों में बौखलाहट हैं। 
उन्होंने कहा है कि हाल ही में नगर पंचायत चुनाव में जीतने के बाद विधायक ने जिस तरीके से ताटी को दरकिनार किया है। 
उससे वे फिर से भाजपा और आप पार्टी के संपर्क में हैं।


अन्य पोस्ट