बीजापुर

भाजपा की जन अधिकार पदयात्रा के पहला चरण का समापन
21-Aug-2022 9:22 PM
भाजपा की जन अधिकार पदयात्रा के पहला चरण का समापन

पूर्व मंत्री गागड़ा हुए आक्रामक, कहा - सरकार आने पर भ्रष्टाचार की होगी जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 21 अगस्त।
जन अधिकार पदयात्रा का पहला चरण बीजापुर में समाप्त होने के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेसवार्ता लेकर स्थानीय विधायक व प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जांच कराने की बात कही है।

शुक्रवार को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के नेतृत्व में  तारलागुड़ा से शुरू हुई भाजपा की जन अधिकार पदयात्रा के तीसरे दिन बीजापुर पहुंचने पर यात्रा का समापन किया गया।  इसके बाद यहां पत्रकार भवन में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेसवार्ता  लेकर स्थानीय विधायक पर भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाये।

पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा  कि विधायक और सरकार से जनता पीडि़त है। उनके दर्द को खत्म करने जन अधिकार यात्रा कर रहे हैं और इस यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वहीं विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने पंचायत का अधिकार छीनकर अपना अधिकार जमा लिया है।चौदहवें और पंद्रहवीं वित्त में आपातकाल में खर्च के लिए पैसे नही बचे हैं। उन पैसों का विधायक ठेकेदारी के माध्यम से अपना जेब भरने का काम कर रहे है। गागड़ा ने कहा कि पुरे क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीणों को दवाई नही मिल पा रही है।सरकार कर्ज में दबी है। वृध्दापेंशन,बेरोजगारी भत्ता ऐसे तमाम घोषणा पत्र के वादे है जो हवा-हवाई है।

उन्होंने कहा कि खनिज न्यास निधि मद से भद्राकाली में कार्य कराया जा रहाहै। जिसकी एजेंसी बोर्ड में पंचायत को बताया गया है। परंतु इसकी जानकारी वहां के सरपंच को नही है। इससे अंदाजा लगाया ज सकता है कि विधायक किस स्तर तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं,वहीं दूसरी ओर मिट्टी कार्य बारिश के मौसम में कराया जा रहा है जबकि यह कार्य नियम अनुसार मानसून से पूर्व बंद हो जाना चाहिए था। संगमपल्ली पंचायत में मजदूरी  व वाहन से कराए गए कार्य का भुगतान आज तक नही हुआ है। जबकि सारे पैसे निकाल लिए गए हैं।

गागड़ा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की आने पर सरकार के पैसों का जितना बंदरबांट किया जा रहा है। उसका  पाई-पाई हिसाब होगा। साथ ही विधायक और प्रशासन की भ्रष्टाचार की जांच होगी। उन्होंने  कहा कि वे विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं और जनता की हर परेशानी को लेकर प्रशासन को अवगत करवा रहे हैं परंतु कलेक्टर विधायक के दबाव में कोई कार्य के स्थिति में नही है।

महेश गागड़ा ने कहा कि विधायक जनता की बात नही सुनते ऐसा ग्रामीणों का शिकायत हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ व युवा,किसान,कर्मचारियों के हित में लड़ाई है,यह जन अधिकार यात्रा के दौरान जनता का समर्थन बयां कर रही है। आने वाला समय बदलाव का है।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, पूर्व जिला अध्यक्ष जी वेंकट, जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, संजय लुक्कड़, सुखलाल पुजारी, लवकुमार रायडू मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट