बीजापुर

कांग्रेस में बिखराव, 35 ने छोड़ी पार्टी, 55 हुए भाजपा में शामिल
17-Aug-2022 9:32 PM
कांग्रेस में बिखराव, 35 ने छोड़ी पार्टी, 55 हुए भाजपा में शामिल

मद्देड़ क्षेत्र के नाराज कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री गागड़ा के समक्ष किया पार्टी प्रवेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 17 अगस्त।
चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह उभरने लगा है। भोपालपटनम ब्लाक मद्देड़ क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। यहां कांग्रेस से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं सहित 55 लोगों ने पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया है।

भोपालपटनम तहसील के मद्देड़ क्षेत्र से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। इस इलाके से 35 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी से नाराजगी के चलते कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए, वहीं 20 अन्य ग्रामीणों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

भाजपा ने बयान जारी कर बताया  कि मद्देड़ के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत व सत्तापक्ष के कार्यकर्ताओं के प्रति उदासीनता से त्रस्त 35 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री गागड़ा ने भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि उनकी व उनके क्षेत्र की समस्याओं के संज्ञान में आते ही उनका निराकरण किया जाएगा।

इन्होंने छोड़ी कांग्रेस
रंजना उद्दे, पूनम दीपक, मडे विजय, टी महेश, दीपक ध्रुव, अर्जुन, दीपक यालम, सुरेश पुलसे, ककेम पेटू, नागेश तालाण्डी, राकेश कुरसम, विजय एंजा, संतोष एंजा, संतोष तोडेम, गणपत वट्टी, इस्तारी पारेट, हनमंत यालम, राकेश यालम, नरेंद्र वासम, मंजू वासम, विमला उद्दे, उर्मिला गुर्गे, सरोजना वासम, दिव्या ध्रुव, अनुपमा कुरसम, राहुल यालम, मट्टी रंजीता, मट्टी रवि, तिरुपति पेरे, विना पालदेव, सतीश टिंगे, गणपत, चंदू जनगम,नमूना यालम, चंद्रशेखर अनमूल, उवेंद्र ऐदनला व ज्ञानेश्वर अनमूल भाजपा की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, लव कुमार रायडू,  संतेन्द्र ठाकुर,जागर लक्षमैया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयादेवी चिडेम, निर्मला आत्रम, कृष्णा कोरम, साम्बैया धन्नूर, मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम, सीताराम, युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरिजा शंकर, जीयल लक्ष्मी स्वामी, नरसिंह रेड्डी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी कोरम, संगीता वासम, सचिन आत्रम, धनंजय, वेंकटेश्वर, सुरेश यालम, एवं महेश बीरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट