बीजापुर

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
23-Jul-2022 4:29 PM
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 23 जुलाई।
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने ढोल, नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कर जश्न मनाया।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, संगठन सह प्रभारी धनीराम बारसे व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार एवम अन्य भाजपाई नगर में ढोल नगाड़ों  के साथ जश्न करते नजर आए।
 पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा यह हम सभी के लिए एवम जन जातीय वर्ग के लिए गौरांवित पल है, इस अद्भुत पल को हर्षोल्लास के साथ समस्त भाजपाई पूरे नगर में ढोल नगाड़ों के साथ मना रही है। आदिवासी क्षेत्रों में उनके राष्ट्रपति बनने पर खुशी का माहौल है।
 


अन्य पोस्ट