बीजापुर

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने आदिवासियों का मान बढ़ाया - सुभाऊ
14-Jul-2022 9:42 PM
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने आदिवासियों का मान बढ़ाया - सुभाऊ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 14 जुलाई।
आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर भाजपा ने प्रेस वार्ता कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया व आजादी के अमृत महोत्सव में जनजाति समाज को सर्वोच्च सम्मान मिलना बताया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व विधायक भाजपा नेता डॉ. सुभाऊ कश्यप ने संबोधित किया और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने को लेकर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, साथ ही उन्होंने इस निर्णय को जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाने वाला बताया।
 
कश्यप ने आगे कहा कि आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति बनना अकल्पनीय है। आजादी के बाद से आज पर्यंत तक जो सम्मान जनजाति समुदाय को नहीं मिला था, वो आज मिल रहा है। जिससे पूरे देश में जनजाति समाज के साथ-साथ अन्य समुदाय के लोगों में भी हर्ष का वातावरण है।

छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत आदिवासी समुदाय की आबादी है, इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति समाज से होंगी।

सुभाऊ कश्यप ने आगे कहा है कि हमारी पार्टी सदैव सबका साथ सबका विकास का ध्येय को लेकर आगे बढ़ रही है और इसी ध्येय  का एक अनुकरणीय कदम है। साथ ही क्षेत्र के सांसद विधायकों से द्रौपदी  मुर्मू को वोट करने की अपील भी भाजपा नेताओं ने की है।
 
प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,जिला महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाराम राना,जिला मंत्री जागर लक्षमइया उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री बनाने वाली पत्रकारों के सवाल पर कश्यप ने कहा - निश्चित ही यह मांग लंबे समय से उठ रहा है और यह मांग जायज भी है, परंतु यह फैसला विधायक दल के नेता चुनते हंै व पार्टी का निर्णय रहता है।


अन्य पोस्ट