बीजापुर

बिना टेंडर प्रक्रिया के करोड़ों का हो रहा काम - गागड़ा
13-Jun-2022 10:42 PM
बिना टेंडर प्रक्रिया के करोड़ों का हो रहा काम - गागड़ा

तालाब गहरीकरण शुरू होते ही गरमाई सियासत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर,  13 जून।
नगर के हृदय स्थल में स्थित महादेव तालाब गहरीकरण शुरू होते ही सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने  महादेव तालाब गहरीकरण व सौंदर्यकरण का कार्य बिना टेंडर के शुरू किए जाने का आरोप लगाए हैं।

भाजपा कार्यालय के अटल सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में महेश गागड़ा ने कहा की नगर के महादेव तालाब में गहरीकरण कार्य चल रहा है। इस समय विधायक और कलेक्टर नियमों को ताक में रखकर कार्य कर रहे हैं। करोड़ों का कार्य बिना टेंडर प्रक्रिया के चल रहा है। जिसकी जानकारी नगर पालिका को भी नहीं है, जबकि कार्य नगर पालिका क्षेत्र का है।

महेश गागड़ा ने आरोप लगाते कहा कि सिर्फ सौन्दर्यकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया हुआ था, परन्तु  बिना प्रक्रिया के करोड़ों का काम को बिना नियम के अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जहां गहरीकरण का कार्य चल रहा है वहां निजी भूमि क्षेत्र भी लगा हुआ है।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बताया कि इससे पूर्व भूस्वामी ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट की ओर से रोक लगा दिया गया था परंतु अब विधायक और कलेक्टर कोर्ट की अवमानना कर फर्जी तरीके से कार्य करवा रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा- जिस तरीके भूस्वामी मंगल सिंह पवार 63 वर्ष बुजुर्ग को तक नही बक्शा गया उन्हें परेशान किया जा रहा है ये सरारसर मानसिक प्रताडऩा है। जिसे लेकर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत मानव अधिकार में किया है।


अन्य पोस्ट