बीजापुर

छत्तीसगढ़ के गौठानों में चारा के सिवा कुछ नहीं - पुरंदेश्वरी
16-Mar-2022 9:20 PM
छत्तीसगढ़ के गौठानों में चारा के सिवा कुछ नहीं - पुरंदेश्वरी

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 16 मार्च।
प्रदेश में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले छत्तीसगढिय़ों से जो 36 वायदे किये थे, वे अब भी अधूरे ही है। उक्त बातें भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने पत्रकारवार्ता में कही।

यहां अटल सदन भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश भाजपा के नेतृत्व में विकास के नित नये आयाम गढ़ रहा है। देशवासियों का भरोसा अब भाजपा पर है। इसका साफ उदाहरण पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की चार राज्य में जीत है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का मकसद कार्यकर्ताओं से मिलना व संगठन की समीक्षाकर उसे मजबूती देना हैं।

प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़वासियों से जो वायदे थे। वे अब भी अधूरे ही हैं। शराबबंदी को लेकर हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली कांग्रेस के राज में अवैध शराब की बिक्री से जहां महिलाएं परेशान हो रही हंै। वहीं इसका विपरीत असर लोगों के घरों पर पड़ रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश चरम पर पहुंच गया है। खनिज संपदाओं की लूट मची हुई है। गौठानों में चारा के सिवाए कुछ नहीं है। प्रदेश सरकार से लोग तंग आ चुका हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार व जी वेंकट मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट