बीजापुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 11 सितंबर। सर्व आदिवासी समाज के भैरमगढ़ ब्लॉक ईकाई की बैठक शुक्रवार को सर्व आदिवासी भवन में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक ईकाई सामान्य व महिला प्रकोष्ठ के गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सीताराम मांझी को सर्वसम्मति से सर्व आदिवासी समाज भैरमगढ़ ब्लाक ईकाई का अध्यक्ष चुना गया है। वही महिला प्रकोष्ठ के लिए सुमन कोरसा को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा ब्लाक में एक सचिव, चार उपाध्यक्ष, सहसचिव, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सहमीडिया प्रभारी तथा पांच सलाहकार बनाये गए हैं। इसके अलावा एक संरक्षक भी होंगे।
सर्व आदिवासी समाज भैरमगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष पद के लिए सीताराम मांझी को सर्व सम्मति से चुना गया। सचिव पद के लिए सुनील उरसा को चुना गया। चार उपाध्यक्ष पद के लिए दो पर पाकलु राम कोरसा व प्रताप कुजूर को चुना गया। जबकि परधान व भतरा समाज के प्रमुख के मौजूद नहीं होने के चलते समाज के लिए उक्त पद को खाली रखा गया है। वही सहसचिव सोनसिंग मांझी, प्रवक्ता पुरुषोत्तम शाह मंडावी, मीडिया प्रभारी लच्छूराम मोडिय़ाम, सहमीडिया प्रभारी बामन पोडिय़ाम तथा सलाहकार पद पर सीएस नेताम, सहदेव नेगी, पीलातुश मिंज व परधान व भतरा समाज के लिए दो पद रिक्त रखा गया हैं। वही ब्लॉक संरक्षक के लिए आयतुराम तेलाम चुने गए है। महिला प्रकोष्ठ के लिए अध्यक्ष पद का दायित्व सुमन कोरसा को सौपा गया है। जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी मनीषा कुंजाम को दी गई है। इस तरह उपाध्यक्ष पद कुमारी कुरूद व दीपा खेश को चुना गया है। जबकि यहां भी परधान व भतरा समाज के लिए दो पद रिक्त रखा गया है। सहसचिव के लिए सामबती पोयाम को चुना गया है। इधर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सर्व आदिवासी समाज ने बधाई दी हैं।