बेमेतरा

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल
30-Dec-2025 4:30 PM
अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 30 दिसंबर। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर सोमवार को जिले में हड़ताल का व्यापक और ऐतिहासिक असर देखने को मिला। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिले के समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चित का निर्धारण पर चले गए हैं। इसके कारण सोमवार को सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। आलम यह था कि कलेक्ट्रेड के अधिकांश कक्षा में ताले लटके नजर आए और दफ्तरों में सन्नाटा फसरा रहा। इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ा है जो अपने कार्यों के लिए दूर-दराज से गांव से जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

 

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर मोदी की गारंटी के 11 सूत्रीय मांगों के लिए को लेकर जिला मुख्यालय में कचहरी के सामने जयस्तम्भ चौक में नारेबाजी के जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल में जिले के फेडरेशन से सम्बद्ध जिले के विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, अधिकारियों द्वारा 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन के प्रथम दिन धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने रोष व्याप्त करते हुए राज्य सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए धरना जारी रखने पर जोर दिया। साथ ही कहा गया कि सरकार यदि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती तो भविष्य में हम अनिश्चित कालीन आंदोलन में जाने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की ही होगी।

इस प्रकार धरना प्रदर्शन अत्यंत सफल रहा। जिसमें मुख्य रूप से फेडरेशन के जिला संयोजक अश्वनी बेनर्जी, महासचिव नानक साहू, तृतीय वर्ग के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, प्रांतीय सचिव संतोष नामदेव, जी एल खुटियारे, बलदाऊ पटेल, हितेन्द्र सिन्हा जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, राजेश जायसवाल, टीडी जांगड़े, योगेंद्र भार्गव, नलेश्वर साहू जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, एस पी कोषले, सुधीरहरि श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, ईश्वर लाल साहू, के पी तिवारी जिलाध्यक्ष पेंशन फेडरेशन, कमलेश सिंह बिसेन प्रधान पाठक संघ, होरीलाल तिवारी, डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे, उप प्राचार्य डॉ कमल कपूर बंजारे,आर के वर्मा जिलाध्यक्ष पेंशन फोरम  सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट