बेमेतरा
बेमेतरा, 30 दिसंबर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेरला नगर पंचायत एवं ग्राम करेली में चल रहे क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में अतिथि बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाडिय़ों से उनका परिचय प्राप्त किया और खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का सबसे अभिन्न हिस्सा है किसी ने किसी रूप में कोई ना कोई खेल हम अपने जीवन में खेलते ही हैं और इस खेल से न केवल हमारे शारीरिक विकास होता है बल्कि इसके माध्यम से हम अपनी संस्कृतियों को भी आदान-प्रदान करते हैं हमें सामाजिक समरसता की भावना जागृत होती है यहां पहुंचकर आप सभी को खेलता हुआ देखकर मुझे भी खेल की याद आ गई जब कभी मैं भी अपने स्कूल जीवन में क्रिकेट खेल में दिलचस्पी लेकर खेला करता था इस अवसर पर रवि परगनिहा राजेश दुबे भारत भूषण साहू रास बिहारी कुर्रे पी आर सिन्हा जितेंद्र जोशी राम सिंह गायकवाड अमरनाथ साहू शिबू टेकराम कोमल दयानंद गुलशन प्रीतम राज टिकेश जयप्रकाश किशन प्रवीण दिनेश कुशल टिकेश्वर उपेंद्र राहुल ओमकार उमेश अजय रोशन सहित खिलाड़ी गण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


