बेमेतरा

राष्ट्रीय सम्मान शिक्षक रत्न समता अवार्ड से धनेश सम्मानित
29-Dec-2025 4:31 PM
राष्ट्रीय सम्मान शिक्षक रत्न समता अवार्ड से धनेश सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 29 दिसंबर। शासकीय प्राथमिक शाला खपरी धोबी के बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कुशल नेतृत्वकर्ता, नवाचारी प्रधान पाठक, समुदाय, समाज,समाज सेवकों से मधुर संबंध रखने वाला प्रधान पाठक धनेश रजक को समता साहित्य अकादमी भारत ने उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप मं, राष्ट्रीय शिक्षक रत्न समता अवार्ड से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के भारतीय विद्या भवन के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बिकास देब बरमा मंत्री गवर्मेंट आफ त्रिपुरा, अध्यक्षता भजमन बेहरा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ जनक सिंह मीना, प्रोफेसर डॉ.परमानंद महापात्रा, पिंकी दास चौधरी विधायक कवाई त्रिपुरा, कल्याणी साह राय विधायक कोवाई त्रिपुरा, डॉ. डीएस तांडेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष समता साहित्य अकादमी भारत के हाथों सम्मानित किया है।

प्रधान पाठक धनेश रजक इससे पहले अपने कुशल नेतृत्व व उत्कृष्ट सेवा के लिए दर्जनों अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। प्रधान पाठक धनेश रजक स्वयं के खर्च से सबसे पहले विद्यालय परिसर को सुन्दर ,स्वस्थ, स्वच्छ, आकर्षक,बच्चों के अनुरूप वातावरण बनाने के लिए दर्जनों पेड़ खरीदे और पालको, जनप्रतिनिधि यो शाला प्रबंधन के सदस्यों के हाथो वृक्षारोपण कराये, आज सभी पौधे छांव दे रही है बच्चे इनके छांव मे स्वस्थ्य रूप से खेल और पढ़ रहे है, विशेष बाते जितना भी वृक्षारोपण किया गया उसमे से एक भी पौधा खराब नही हुआ। सभी पौधो का देख रेख प्रधान पाठक धनेश रजक के मार्गदर्शन में हुआ। उसके पश्चात विद्यालय भवन का सुन्दर पुताई करा कर निजी स्कूलों जैसा दिवारो मे ज्ञान वर्धक बच्चों के अनुरूप पेंटिंग कराया है,जो विद्यालय,और विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाया है। बच्चों को मोटिवेट करने के लिए स्वयं के खर्च पर कभी उनकी अच्छी उपस्थिति पर कभी उनकी अच्छी प्रस्तुति पर,पेन,कापी, महापुरुषो का चित्र, गुल्लक बचत के उद्देश्य से बच्चों को पुरस्कार के रूप मे देते हैं। जिसमे बच्चे स्कूल व शिक्षक से जुड़े होते हैं। प्रधान पाठक धनेश रजक स्वयं एक कलाकार है,और बच्चों को पाठ पढ़ाते समय वाद्ययंत्र तबला हारमोनियम ढफली मंजीरा का क्रमश: उपयोग करते है पाठ के गीत कविता को गाने मे पिरोकर बच्चों को कंठस्थ कराते है। स्मार्ट क्लास ,खेल खेल मे नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, बच्चों के स्तर पर टी एल एम निर्माण,बच्चे इस नवाचारी से लगातार स्कूल आते हैं सीखते हैं, बच्चों को तबला हारमोनियम बजाना भी सिखाता है, छत्तीसगढ़ की तीज त्यौहार संस्कृति से बच्चों को जोड़े रहना तीज त्यौहार पर कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं।

धनेश रजक के मार्गदर्शन मे बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्षेत्र मे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम मे व राज्य उत्सव मे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसकी प्रशंसा स्वयं पूर्व जिलाधीश रणवीर शर्मा ने किया है। बताया जाता है पालको व सरपंच गिरधारी निर्मलकर द्वारा अब और तब मे बहुत ही ज्यादा विद्यालय बच्चों मे अंतर देखने को मिलता है प्रधान धनेश रजक के आने से बच्चे संस्कारी हुऐ हैं, स्कूल टाईम मे स्कूल परिसर मे ही बच्चे दिखते है,बेवजह बच्चे बाहर नही दिखते, प्रधान पाठक धनेश रजक समुदाय से वस्तु के रूप मे सहयोग लेकर लगभग सभी सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं।

समुदाय के सहयोग से विद्यालय की सुरक्षा और सुन्दरता की दृष्टि से सभी खिड़कियों मे गलाश सलाईडर, सीढियां मे स्टील रेलिंग , विद्यालय मे प्राथना के लिए साऊंड बाक्स,काल खंड सूचना के लिए इलेक्ट्रॉनिक बेल, प्रवेश द्वार मे सुरक्षा सुन्दरता की दृष्टि से नाम पट्टिका, लेक्चर बाक्स, वाटर केन, ग्रीन वाईट बोर्ड ,दीवाल घड़ी और बच्चों को समुदाय से समाज सेवकों से बहुत बार स्टेशनरी वितरण भी किया है। धनेश रजक हमेशा विद्यार्थीयों, विद्यालय हित मे कार्य कर रहे हैं, प्रधान पाठक धनेश रजक एक समाज सेवक के रूप में भी जाना जाता है,अपने स्कूल को मदद तो करते हैं अन्य स्कूल आंगनबाड़ी के बच्चों को बेल्ट टाई, चाकलेट, वस्त्र दान के रूप मे ट्रेक सुट दान किये हैं, साथ ही समय समय पर रक्तदान भी करते हैं। राष्ट्रीय सम्मान शिक्षक रत्न समता अवार्ड मिलने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी निलेश चंद्रवंशी, डाईट प्राचार्य जे के घृतलहरे, डाईट व्याख्याता थलज कुमार साहू, बीआरसीसी साजा बीडी बघेल, संकुल समन्वयक मनोज कुमार वर्मा, सरपंच गिरधारी निर्मलकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुरंजनी निर्मल सहित अन्य जिलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।


अन्य पोस्ट