बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 24 जून। आज कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद के द्वारा संयुक्त पत्रकारवार्ता कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। श्री शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलगत राजनीति से उपर उठकर सत्ता और विपक्ष का सामना किया है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था, आज महंगाई चरम पर है। इसी वादे को याद दिलाने कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। शर्मा ने कहा कि भाजपा सत्ता से बेदखल होने के बाद संतुलन खो बैठी है, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयों द्वारा महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस को उकसाने का काम किया था। बस्तर में पहली बार विपक्ष ने शांति व्यवस्था को शर्मसार किया है। भाजपाईयों के खिलाफ 7 अपराध बनते हंै। तीन शिकायत की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता के 24 घंटे के भीतर भाजपाई सार्वजनिक रूप से माफी मांगती है तो सभी शिकायत वापस ली जाएगी और प्रशासन के समक्ष बैठकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने किसी विधायक आवास या किसी नेता के आवास में प्रदर्शन नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र के मजबूती के लिए काम किया है। व्यक्तिगत लड़ाई में राजनीतिक की कोई जगह नहीं होती।
विधायक जैन ने कहा कि भाजपा संस्कार की बात करती है। जनता के सामने दिखा दिया कि भाजपा किसी हद तक जा सकती है। कांग्रेस लगतार जनता के मुद्दों को लेकर लड़ती है। मोदीजी के 7 वर्षों के कार्यालय में महंगाई बेतहासा बढ़ गई है, जिससे जनता परेशान हैं। जनता के हित में विरोध प्रदर्शन कर जनता के हित में बात करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनौतियों से लडऩे को तैयार है। कांग्रेस बस्तर में अमन-चैन चाहती हंै।
पत्रकारवार्ता में महापौर सफीरा साहू, कविता सहू, आलोक दुबे, सुशील मौर्य, कमल झज्ज, जिशान कुरैशी उपस्थित रहे।