बस्तर
बालको मेडिकल सेंटर के आधुनिक चलित कैंसर स्क्रीनिंग वैन में की जांच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 16 जून। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग जिला स्वास्थ समिति और बालको मेडिकल सेंटर ने धरमपुरा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 से अधिक लोगों का कैंसर की जांच एवं परामर्श लिया।
ज्ञात हो कि इस पूरे शिविर का मुख्य आकर्षण बालको मेडिकल सेंटर नवा रायपुर की अत्याधुनिक चालित कैंसर स्क्रीनिंग वैन है,जो मौके पर जल्द ही जांच की सुविधा प्रदान करता है। इस वैन में आधुनिक उपकरणों की मदद से महिलाओं में बढ़ रही स्तन कैंसर की पहचान के लिए मैमोग्राफी,मुख कैंसर के परीक्षण के लिए ब्रश साइटोलॉजी तकनीकी और महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चादानी के मुख के कैंसर की जांच के लिए पैप स्मीयर जैसे बेहद जरूरी है।
शिविर में आए मरीजों का सामान्य स्वास्थ निगरानी के लिए उनका ब्लड प्रेशर और बी एमआई परीक्षण भी नि:शुल्क किया गया।
इस अवसर पर बालको मेडिकल कॉलेज से आय डाक्टरों ने कैंसर होने से बचने के जांच और उसका इलाज बताया। इस अवसर पर जगदलपुर के सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने यहां चल रहे बालको मेडिकल सेंटर की आधुनिक चलित कैंसर स्क्रीनिंग वैन का निरीक्षण किया और लोगों से अपील की कि कैंसर के प्रति समय से पहले पता लगाने के इन सभी जांच की आवश्कता है, इसकी जानकारी दी।


