बस्तर

जगदलपुर, 3 जून। कोरोना संकट के समय भाजपा महिला मोर्चा ने पीडि़तों की मदद करने अपने हाथ आगे बढाय़े हैं और कोरोना से सजग रहने जनजागरुकता अभियान शहर से लेकर गाँवों तक चलाया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत तोकापाल मंडल व नगरनार मंडल में ग्रामीणों को मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया गया । शहर में भी विभिन्न वार्डों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर कर सामग्री वितरित की।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि कोरोना के कठिन समय में देहात क्षेत्र व शहर की झुग्गी बस्तियों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुँच रही है और जरूरतमदों को राहत देने आवश्यक सामग्री भी बांटी जा रही है। विशेषकर महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है कि वो अपने परिवार सहित आसपास के लोगों को टीकाकरण कराने जागृत करें।साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय भी अपनायें। जिन लोगों ने वैक्सीन लगायी है, उन्हें सम्मानित करने का कार्य भी किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा के सेवा कार्य अभियान में प्रभारी लक्ष्मी कश्यप, महामंत्री किरण सेन, कोषाध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, जगदलपुर मंडल अध्यक्ष गीता नाग, तोकापाल मंडल अध्यक्ष रैमती बघेल, नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा, रंजीता जोशी, ममता राणा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।