बस्तर

विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा शुरू
28-Nov-2026 9:32 PM
 विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 28 नवम्बर। जगदलपुर के कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मेंआज 28 से 30 नवंबर तक खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी।इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 5 अंतर-क्षेत्रीय टीमों के करीब 200 छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दक्षिण, उत्तर, पूर्वी, पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्रों के 29 शासकीय और 11 निजी कुल 40 महाविद्यालयों के चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


अन्य पोस्ट