बस्तर

संसदीय संकुल विकास परियोजना: बकावंड ब्लॉक के सोलह गांवों में होगा सर्वांगीण विकास
08-Jun-2026 6:08 PM
संसदीय संकुल विकास परियोजना: बकावंड ब्लॉक के सोलह गांवों में होगा सर्वांगीण विकास

 'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 8 जून।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप की पहल पर 'संसदीय संकुल विकास परियोजनाÓ का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जनजाति समाज के आर्थिक,सामाजिक और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। इसी तारतम्य में बकावंड ब्लॉक के ग्राम पाथरी कोलावल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संसदीय संकुल विकास परियोजना के विकास सहयोगी पप्पू चालकी ने ग्रामीणों को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष परियोजना के तहत बकावंड ब्लॉक की कुल सोलह ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहाँ विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

बैठक के साथ साथ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय स्कूल परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान ग्राम पंचायत पाथरी कोलावल के सरपंच समदू राम कश्यप,रोहन घोष,पूर्व सरपंच मंगलू राम कश्यप,समस्त पंचगण,आराम पुजारी,ईश्वर कश्यप,नेहरू नेताम,सुदर्शन कश्यप,जयसिंह,डमरू,जयराम,पासरुराम,पुरसो कश्यप,फूलसिंह नेताम सहित ग्राम पंचायत सचिव,वन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट