बस्तर

वाहन की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत
19-Feb-2026 1:56 PM
वाहन की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 19 फरवरी।
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमरापाल से आगे मारेंगा चौक, आकाशवाणी के पास बुधवार रात राहगीरों ने सूचना दी कि एक महिला को वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला मृत अवस्था में पाई गई।

आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने वाहन की स्पष्ट पहचान नहीं कर पाई। महिला के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस को महिला के पास एक झोला मिला, जिसमें एक बाइबिल रखी हुई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज (महारानी अस्पताल) भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। इसके लिए महिला का फोटो जिले के सभी थाना-चौकियों में भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


अन्य पोस्ट