बस्तर
प्राकृतिक आपदा पीडि़त 2 परिवारों को 8 लाख की मदद
13-Nov-2025 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 13 नवम्बर। कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीडि़त 02 परिवारों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
कलेक्टर द्वारा तहसील दरभा ग्राम बिसपुर निवासी कमली मंडावी की मृत्यु सांप काटने से पति लखमू राम को तथा तहसील
करपावंड ग्राम टेम्पलकोमार निवासी ललित की मृत्यु सांप काटने से पिता देवीसिंह को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


