बस्तर

एमपी की शराब संग युवक बंदी
08-Jun-2026 10:19 PM
एमपी की शराब संग युवक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 8 जून। बस्तर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करपावंड पुलिस ने मध्य प्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 88 पौवा गोवा व्हिस्की बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर महेश्वर नाग तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में थाना करपावंड पुलिस ने 7 जून को ग्राम मंगनार में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी मनसा भारती ग्राम मंगनार, थाना करपावंड, जिला बस्तर के कब्जे से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की के 88 पौवा बरामद किए गए। प्रत्येक बोतल में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। जप्त शराब की कुल मात्रा 15.840 लीटर तथा अनुमानित कीमत 11,880 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना करपावंड में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला कायम किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 7 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट